पूर्णिया के गुलाबबाग मेला ग्राउंड में गणपति महोत्सव के उद्घाटन समारोह में खाद्य आपूर्ति विभाग मंत्री बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह के साथ जदयू नेता जितेंद्र यादव पूर्व मेयर विभा देवी जदयू जिला अध्यक्ष श्री प्रसाद महतो जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह के अलावा अन्य कई गणमान्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गणपति महोत्सव का शुभारंभ किया गया।हम आपको बता दें कि सन 1999 से लगातर गणपती महोत्सव का आयोजन यहां के आयोजकों के द्वारा किया जाता है। हर साल पूजा पंडाल को विभिन्न आकृतियों में तैयार किया जाता है, इस बार अयोध्या के तर्ज पर श्री राम मंदिर के जैसा पंडाल तैयार किया गया जो की शहर वासियो के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। मैं इस सफल कार्यक्रम के लिए भाई ग्रुप के सभी सदस्य और आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान है।इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह जी,प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू,जिला परिषद् उपाध्यक्ष छोटू सिंह , पूर्व महापौर विभा कुमारी, वरिष्ट जदयू नेता जितेंद्र यादव,अमोद मंडल जी,पप्पू गिरी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।