मेयर प्रत्याशी राजकुमार चौधरी का जनसम्पर्क अभियान,क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं पर रख रहे ध्यान।

नगर निगम चुनाव में नामांकन खत्म होते ही सभी प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं,और नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।इसी क्रम में मेयर के उम्मीदवार समाजसेवी राजकुमार चौधरी लागातार नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं,और लोगों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं।उन्हें लगातार लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है।शनिवार को भी मेयर प्रत्याशी राजकुमार चौधरी नगर निगम के वार्ड नंबर 42,43,एवं 44 का भ्रमण किया,एवं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। गौरतलब है कि नगर निगम पूर्णिया के महापौर उम्मीदवार समाजसेवी राजकुमार चौधरी नगर निगम चुनाव के कई माह पूर्व से ही नगर निगम की जनता से जनसंपर्क कर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से लगातार रूबरू होते रहे हैं,और समाज हित में जहां भी जरूरत पड़ी है उनका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।