देव दीपावली के अवसर पर 19 नवंबर को फिर जगमग होगा सौरा नदी तट।

श्री राम सेवा संघ के सदस्यों ने तैयारी प्रारंभ की
पंचांग के अनुसार 19 नवंबर 2021,शुक्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का दिन है।इसी दिन बिहार की इकलौती सामाजिक व धार्मिक संस्था श्रीराम सेवा संघ लगातार छठे वर्ष देव दीपावली का आयोजन पूर्णिया सिटी के काली मंदिर घाट पर देव् दीपावली मनाने जा रही है।इसकी तैयारी में सभी सदस्य लग गए हैं।पिछले वर्ष कोरोना के लहर के कारण देव् दीपावली का आयोजन नही हो पाया था नही तो यह आयोजन सातवीं बार होता। वैसे 2015 ईस्वी में देव दीपावली की शुरुआत की गई थी।पूर्णिया के सौरा नदी के तट पर और वह हर महीने पूर्णिमा के दिन किया जाता था।यह कार्यक्रम लगातार 8 महीने तक हर महीने चली थी। बाद में इसे श्री राम सेवा संघ ने हर वर्ष मनाने का फैसला किया और उस समय से अब हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस वृहद देव दीपावली का आयोजन किया जाता है।इस धार्मिक एवं जगमग करते देव दीपावली के आयोजन पर पूर्णिया शहर के हर मोहल्ले से हजारों लोग इस पावन अवसर पर इकट्ठे होते हैं और देव दीपावली तथा जलते दिए तथा नदी की बहती धारा के बीच तारों सी दैविक झिलमिलाहट का आनंद लेते हैं।देव् नगरी काशी से आये पुण्य वैदिक पुरोहितों की टोली द्वारा राम तथा शिव भगवान के साथ अन्य देवी देवताओं की आरती व मंत्रोच्चार के साथ के दृश्य अलौकिक छटा प्रस्तुत करते हैं।इस वर्ष भी 19 नवम्बर शुक्रवार सन्ध्या 5 बजे से देव दीपावली का आयोजन धूम-धाम से करने की तैयारी की जा रही है।इस बार भी 11000 दिप प्रज्वलित कर आयोजन करने की तैयारी है।इस पावन अवसर पर श्री राम सेवा संघ परिवार ने सबों को पूरे परिवार के आने की अपील भी की।