NATIONAL

इन राज्‍यों में सर्दी और बारिश की संभावना, यहां देखें नाम

मौसम के जानकारों का कहना है कि 25 और 26 जनवरी को मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 25 और 26 जनवरी को अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, चंडीगढ़ में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। 25 और 26 जनवरी को पर्वतीय राज्यों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इस कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान चार डिग्री तक नीचे तक जा सकता है। 24-27 जनवरी के दौरान उत्तर राजस्थान में शीत लहर / गंभीर शीत लहर होगी। 26-27 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और यूपी में मौसम बदलेगा। Skymet Weather के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी घना कोहरा छाया रहेगा। 24 से 27 जनवरी तक उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कई हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। आने वाले दो-तीन दिनों में हरियाणा के कुछ इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, यूपी, उत्तरी राजस्थान, असम और मेघालय और मणिपुर और त्रिपुरा में अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत घने कोहरे की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में भी कोहरा रहेगा। अगले 2-3 दिनों में और अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में शीतलहर देखी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *