डीएपी नहीं मिलने पर किसान हो रहे बर्बाद,बाजार में नहीं मिल रहा खाद-निरंजन कुशवाहा

रबी में बिहार में मक्का की बुआई चरम पर है। कैश क्रॉप कहे जाने वाले मक्का के फसल इस बार डीएपी के अनुउपलब्धता के कारण बर्बादी के कगार पर है।इसबार डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने के कारण बिहार में मक्का और गेहूं की फसल पर ग्रहण सा लग गया है।इन बातों का उल्लेख बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने डीएपी की अनुउपलब्धता को देखते हुए बिहार सरकार,केंद्र सरकार,कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिहार में डीएपी उपलब्ध नही कराया गया तो पूर्णियाँ प्रमंडल सहित बिहार के मक्का किसान बर्बाद हो जाएंगे।सभी जगह मक्का और गेंहू की बुआई का समय हो गया है।मगर डीएपी किसी बाजार में नहीं है।रोजाना किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं मगर खाली हाथ वापस आ रहे हैं।निरंजन कुशवाहा ने भारत सरकार के कृषि मंत्री,बिहार के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से ससमय DAP उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की माँग की है।