नगर निगम पूर्णिया में ई टेंडर को लेकर नगर आयुक्त पर लगाया गया आरोप। नगर आयुक्त के खिलाफ प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में दिया गया आवेदन।

नगर निगम में साफ-सफाई और घर-घर कचरा उठाओ, को लेकर ई टेंडर का निविदा निकाला गया है। मगर इस को दरकिनार कर मैनुअल टेंडर निकाल कर पूर्व के चहेते एनजीओ को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए निगम के आयुक्त पर आरोप लगाया गया है।इससे संबंधित आवेदन प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपी गयी है। साथ-साथ जिलाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है।सुनील कुमार सिंह नेनगर निगम के आयुक्त पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनमाना रवैया अपनाते हुए मैनुअली लाभ पहुंचाने के लिए अपने चहेते एनजीओ को उन्होंने साल 2019-20 में भी टेंडर दिया।उन्होंने नगर आयुक्त पर मनमाना रवैया अपनाते हुए ई टेंडर के बजाय मैनुअली लाभ पहुंचाने के लिए जिम्मेवार ठहराया।उन्होंने यह भी कहा कि न्यूनतम मूल्य को निरस्त कर जिसका सबसे ज्यादा मूल्य निर्धारित किया गया ,उसे ही काम सौंप दिया गया। काम के बाद जो टेंडर गिराया है उस पर आज तक एग्रीमेंट नहीं हुआ है।एक्सटेंशन कर एनजीओ को लाभ पहुंचाने का खेल चल रहा है।स्वच्छता सर्वेक्षण में पूर्णिया का सबसे खराब प्रदर्शन के लिए संबंधित एनजीओ को हीं उन्होंने जिम्मेदार ठहराया।