PURNEA

पूर्णिया सेंट्रल जेल में कुल 45 कैदियों ने की छठ पूजा।

लोक आस्था का महापर्व छठ पिछले कई वर्षों से पूर्णिया के केंद्रीय कारागार में बंदियों के द्वारा मनाया जा रहा है।इस बार भी केंद्रीय कारागार में बंद महिला और पुरुष कैदी पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से छठ पर्व मना रहे हैं।हम आपको बता दें कि इसी कारा में एक मुस्लिम महिला कैदी रूबी खातून है जो पूरी श्रद्धा के साथ महापर्व छठ कर रही है।वही केंद्रीय कारा के उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि जेल के 31 महिला बंदी और 14 पुरुष बंदी इस बार छठ पर्व कर रहे हैं।दोनों के लिए अलग-अलग तालाब बनाया गया है। जहाँ ये सभी बंदी भक्ति भाव के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे हैं।इसमें एक मुस्लिम बंदी रूबी खातून भी छठ पर्व मना रही है।जेल प्रशासन द्वारा इन सभी बंदियों को नया कपड़ा के साथ छठ की सामग्रीयां दी गई है।इसके अलावा उनके पूजा पाठ की सारी व्यवस्था जेल प्रशासन के द्वारा की गई है।बंदियों में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह है।जेल में बंद सभी बंदी चाहे वह मुस्लिम हो या हिंदू सब मिल जुलकर इस पर्व को मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *