PURNEA

पूर्णिया के मौजमपट्टी में दिनदहाड़े गोलीबारी 2 लोगों की मौत।

पूर्णिया में बुधवार कि दोपहर को मोजमपट्टी गांव में फिर एक बार 2 गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है। इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दिया। दोनो हत्या एक दूसरे के हत्या के प्रतिशोध में किया गया है।इस संबंध में बताया जाता है कि मोजमपट्टी का रहने वाले अरुण यादव पेशे से ऑटो ड्राइवर था। वह गाँव के ही महिलाओं को लेकर बिहारीगंज बाजार जा रहा है। गाँव से बाहर निकलने के बाद बिहारीगंज जाने वाली मुख्य सड़क राजघाट के पास हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियो ने अरुण यादव को घेर लिया। जिसके बाद सभी महिलाओं को उतारकर नजदीक से गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अरुण यादव कुख्यात बालो यादव गुट का समर्थक बताया जा रहा है।हत्या की खबर जैसे ही बालो यादव गुट के लोगो को पता चला तो उनलोगों ने शिशवा गाँव मे आए बुच्चन यादव के चचेरे भाई के बेटे रुकसी कुमार को घेरकर गोली मार दी। दोनो की हत्या के बाद दोनों गुटों में काफी तनाव है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बता दे कि दोनों गुटों के आपसी गैंगवार में अब तक दर्जनों हत्या हो चुकी है।बता दे की पहले भी हुई घटना में मृतक अरुण यादव की पत्नी की हत्या भी फरवरी माह में गैंगवार में हो चुकी है। जिसका मुख्य अभियुक्त बुच्चन यादव का पुत्र साहिल सौरभ था।जिसे एसटीएफ ने पटना से गिरफ्तार किया था। इस कांड में खुद बुच्चन यादव का भी पैर बम से उड़ गया था।जिसके बाद बंगाल से गिरफ्तार कर उसे भागलपुर जेल भेजा गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।फिलहाल घटना स्थल पर बी.कोठी थानाध्यक्ष सुनील कुमार और रघुवंश नगर ओपी अध्यक्ष महादेव कामती कैम्प किए हुए है।वरीय अधिकारी सारे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अभी नवनियुक्त एसपी दया शंकर के पदभार ग्रहण किये 2 दिन ही हुए है और 2-2 मडर उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *