PURNEA

पूर्णिया में चिराग पासवान ने प्रेस को किया संबोधित क्या कुछ कहा पढ़िए इस खबर में।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने और रामायण के कहानी की सत्यता को इनकार करने पर लोजपा नेता व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने कहा यह सिर्फ ध्यान भटकाने का प्रयास है.. पूर्णिया में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपना-अपना अलग-अलग भगवान के प्रति आस्था होता हैं।किसी के कहने या किसी के इनकार करने से उनकी आस्था कमजोर नहीं हो सकती है.. यह सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए भगवान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं.. उन्होंने कहा कि देश और राज्य में विकास की बात होनी चाहिए.. यहां विकास की बात ना होकर भगवान के नाम पर बेतुका बयान देकर राजनीति की जा रही है..उन्होंने कहा कि बिहार काफी पिछड़ा राज्य है जहां विकास और रोजगार सबसे बड़ी समस्या है.. चिराग ने कहा बीती रात उसने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी के घर पर विश्राम किए थे.. जहाँ चिराग ने खाना भी खाया.. आगे कहा कि उनके परिजनों की हालत काफी खराब है।जब बिहार में एक पूर्व मुख्यमंत्री के परिजन यह हाल है तो विकास का दावा कैसे हो सकता है.. उन्होंने नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री का घर जीर्ण-शीर्ण है.. नीतीश कुमार को म्यूजियम बनाने का शौक है तो पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के घर को भी म्यूजियम के रूप में विकसित करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *