NATIONAL

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल विमान, फ्लाईपास्ट में दिखाएगा करतब

भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल विमान 26 जनवरी को भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा।‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है और उसके बाद कलाबाजी खाते हुए एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है। वायुसेना प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ से होगा।
भारत की वायुशक्ति क्षमताओं में तब बढ़ोतरी हुई थी जब गत वर्ष 10 सितंबर को फ्रांस निर्मित 5 बहुद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *